अबनाः मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में इस्लामी सहयोग संगठन के पांचवीं आपात बैठक में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि इस्राईल मस्जिदुल अक़सा और कुद्स में बदलाव लाने पर आमादा है और वह अपनी विस्तारवादी परियोजना पर पर्दा डालने के लिए अतिवादी जायोनी कार्यवाहियों का सहारा ले रहा है। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना था कि यहूदी सरकार मस्जिदुल अक़सा और कुद्स को यहूदी रंग में रंगने और उनकी भौगोलिक स्थिति को बदलने की नीति पर चल रही है।